काशीपुर श्रीराम संस्थान, में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सी0 एम0 एस0 काशीपुर डॉ0 एस0 के0 दीक्षित, डॉ0 सुधा पाटनी ओबस्टेट्रिसिअन व गायनेकोलॉजिस्ट प्राइम हॉस्पिटल काशीपुर, डॉ0 विभा मेहरोत्रा गायनेकोलॉजिस्ट अनंत हेल्थ केयर काशीपुर, श्रीराम संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योग राज सिंह व प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का प्रथम चरण निकटवर्ती प्रतापपुर गांव में तथा द्वितीय चरण श्रीराम इंस्टिट्यूट के परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, आत्मविश्वास एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर संवादात्मक जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. एस0 के0 दीक्षित, डॉ. सुधा पाटनी एव डॉ. विभा मेहरोत्रा ने महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक भागीदारी के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की इस अवसर पर कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के में उपस्थित अतिथिगणो ने एवं छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, फिर भी कई चुनौतियाँ उनके सामने खड़ी हैं। समाज में आज भी घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा में असमानता, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी बुराइयां मौजूद हैं। अगर हम किसी समाज को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले हमें महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। महिला सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को उनके अधिकार, शिक्षा, रोजगार और स्वतंत्रता देना ताकि वे अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जी सकें।
संसथान के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार ने कहा कि महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान।
संस्थान के निदेशक प्रो0 (डॉ0) योग राज सिंह एवं प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा ने कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है।
कार्यक्रम का समन्वयन डॉ0 गुलनाज सिद्दीक़ी तथा संचालन एम0 बी0 ए0 अंतिम वर्ष की छात्रा शिवानी अधिकारी एवं रमनदीप कौर ने किया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा तथा समस्त प्रवक्तागण उपस्थित रहे।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
