काशीपुर | अग्रणी सामाजिक संस्था श्री कायस्थ सभा काशीपुर द्वारा श्री कायस्थ सभा भवन काशीपुर में होली मिलन समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए.के. माथुर, सीईओ, ग्लो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक अशोक सक्सेना ने की। विशिष्ट अतिथियों में संस्था संरक्षक एडवोकेट मुकेश सक्सेना, गीता सक्सेना एवं शिवप्रकाश सक्सेना उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन संयुक्त रूप से सचिव राजेश कुमार सक्सेना एवं उपसचिव अरविंद सक्सेना एडवोकेट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत फूलों की होली रही, जिसने उपस्थित जनसमूह को भक्ति और उल्लास के रंगों से सराबोर कर दिया। इसके अतिरिक्त चित्रांश कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी सभी का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान एक अत्यंत भावपूर्ण क्षण उस समय आया जब संस्था के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना एडवोकेट ने अपने स्वागत संबोधन की शुरुआत भावपूर्ण अंदाज में समाज की मातृशक्ति को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के निर्माण और प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर उपस्थित मातृशक्ति सहित समाज की सभी महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें वहां उपस्थित समस्त मातृशक्ति को कार्यकारिणी के माध्यम से एक सम्मान-भेंट भी प्रदान की, जिसकी सभी ने सराहना की।

अपने संबोधन में संस्था अध्यक्ष ने श्री कायस्थ सभा की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य के लक्ष्यों और योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभा भवन के विकास और सामाजिक गतिविधियों के संचालन में समाज के सहयोगियों और दानदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इस अवसर पर सभा भवन के लिए इस वर्ष विभिन्न रूपों में योगदान देने वाले सभी दानदाताओं के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए समाज के विकास और संगठन की गतिविधियों में निरंतर सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि ए.के. माथुर ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। रंग, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आत्मीय मिलन के साथ संपन्न हुआ यह होली मिलन समारोह समाज में सौहार्द, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश देकर अत्यंत सफल रहा।

इस दौरान कुलदीप श्रीवास्तव, कृष्ण अवतार सक्सेना, प्रदीप सक्सैना, अनिल सक्सेना, अमोल श्रीवास्तव, आशीष भटनागर, राजेश चन्द्र सक्सेना, ज्ञानेन्द्र सक्सेना,अपूर्व चित्रांश, कांति सक्सेना,गीता सक्सेना, हरिओम सक्सेना,सरिता सक्सेना. दामिनी सक्सेना, प्रियंका श्रीवास्तव, कुमकुम सक्सेना, मधु कुलश्रेष्ठ, सुनीता सक्सेना, कविता सक्सेना, सुनीता चक्रपाणि, शिवानी कुमार, कामिनी श्रीवास्तव ,इंदिरा सक्सेना, रजनी सक्सेना, गौरव सक्सेना, सुशील सक्सेना , नरेंद्र सक्सेना स्वतंत्र नवीन सक्सेना, हेमंत सक्सेना, छवि सक्सेना, रसिका सक्सेना ,बाल कलाकार देवम सक्सेना ,समग्री सक्सेना , अभिश्री सक्सेना आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!