March 9, 2026

ओरिसन स्कूल कुंडेश्वरी, काशीपुर
के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय के कक्षा 9 के छात्र गुरप्रीत सिंह का चयन INSPIRE Award (2025–26) के लिए हुआ है। उनके नवाचारपूर्ण (Innovative) विचार को सराहते हुए उन्हें 10,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
यह उपलब्धि न केवल गुरप्रीत सिंह के परिश्रम और प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का भी परिणाम है। इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और अन्य विद्यार्थियों को भी नवाचार तथा विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिली है।
विद्यालय की मेंटर श्रीमती उमा वात्सल्य ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा से विद्यार्थियों में रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करता रहा है और गुरप्रीत सिंह की यह सफलता उसी का परिणाम है।
विद्यालय के एम.डी. श्री नितिन वात्सल्य ने गुरप्रीत सिंह को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को नई सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना ही विद्यालय का उद्देश्य है।
विद्यालय के प्रिंसिपल-डायरेक्टर डॉ. आर.एस. तिवारी ने भी गुरप्रीत सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
विद्यालय परिवार ने गुरप्रीत सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और आशा व्यक्त की है कि वे आगे भी इसी प्रकार विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!