March 10, 2026

RTI में हुआ बड़ा खुलासा

रामनगर स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (ARTO) की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी में बड़ा खुलासा हुआ है कि कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था मौजूद नहीं है।

आरटीआई कार्यकर्ता आसिम अज़हर द्वारा एआरटीओ कार्यालय रामनगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग व्यवस्था के बारे में जानकारी मांगी गई थी। विभाग द्वारा दिए गए लिखित जवाब में स्पष्ट किया गया है कि सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।

इस खुलासे के बाद सवाल उठने लगे हैं कि जब रिकॉर्डिंग सुरक्षित ही नहीं रखी जाती, तो आखिर सीसीटीवी कैमरे लगाने का उद्देश्य क्या है..?

⚠ उठ रहे गंभीर सवाल
यदि किसी घटना या विवाद की स्थिति बने तो सबूत कहां से मिलेगा…?

क्या यह सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं है?
क्या सुरक्षा व्यवस्था केवल औपचारिकता बनकर रह गई है..?

जानकारों के अनुसार किसी भी सरकारी कार्यालय में CCTV कैमरे लगाने का मुख्य उद्देश्य निगरानी और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखना होता है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर फुटेज जांच या साक्ष्य के रूप में उपयोग हो सके।

लेकिन एआरटीओ कार्यालय रामनगर में रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

📢 जांच की मांग..!

आरटीआई कार्यकर्ता आसिम अज़हर ने कहा कि यदि कैमरों की रिकॉर्डिंग ही सुरक्षित नहीं रखी जा रही है, तो यह गंभीर मामला है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!