काशीपुर। महाराणा प्रताप चौक पर जीजीआईसी के निकट तीन दुकानों में आग लगने की घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण चौहान ने घटनास्थल पर जाकर अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों को सांत्वना दी और आग लगने से हुए नुकसान की भरपाई हेतु मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की। अरुण चौहान ने पीड़ित दुकानदार अनिल शर्मा से मिलकर न सिर्फ दुकान में लगी आग की घटना पर दुख जताया, बल्कि उनकी बहन की मृत्यु पर भी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कांग्रेसी नेता चंद्रभूषण डोभाल और इल्यास माहीगीर भी मौजूद रहे।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
