March 14, 2026

काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 5वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों आईटीआई कोतवाली पुलिस ने लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर आम जनता के साथ मारपीट, धमकी देकर जमीनों की फर्जी बिक्री दिखाकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपी आशीष चौहान, अमरजीत सिंह, गुरुप्रेम सिंह, कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक अन्य आरोपी विमल कुमार मूल निवासी ग्राम जलालपुर खालसा थाना डिलारी तहसील ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद व हाल वैशाली कॉलोनी वांछित चल रहा था। शुक्रवार को आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी ने वांछित विमल कुमार को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!