काशीपुर। शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से काशीपुर विकास मंच (केडीएफ) के पदाधिकारियों एवं काशीपुर की विभिन्न सहयोगी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आज निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का भ्रमण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने किया, जबकि संयोजन डॉ. चक्रेश कुमार जैन, उप सचिव काशीपुर कल्याण मंच ने किया। वर्तमान में कलश मंडप नाला से आने वाले गंदे पानी को इस एसटीपी प्लांट के माध्यम से शुद्ध किया जा रहा है। शीघ्र ही लक्ष्मीपुर माइनर का निर्माण पूर्ण होने पर शहर के अधिकांश क्षेत्रों का सीवेज जल इस प्लांट तक पहुंचेगा और पूरे शहर के वेस्ट वाटर का वैज्ञानिक तरीके से शोधन किया जा सकेगा। इस भ्रमण में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. पीके दीक्षित, सचिव डॉ. तरुण सोलंकी, डॉ. योगराज सिंह, राजवीर सिंह खोखर, राकेश गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, सर्वेश यादव, आशीष वर्मा, हेमचंद हर्बोला आदि शामिल रहे।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
