March 17, 2026

हरीश नेगी का उत्तराखंड बार काउंसिल का सदस्य बनना काशीपुर के सम्मान का प्रतीक : गिरिजेश खुल्वे

काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश नेगी के बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के चुनाव में निर्वाचित होने पर भव्य समारोह आयोजित कर अधिवक्ताओं द्वारा हरीश नेगी का माल्यार्पण कर व मिष्ठान वितरण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश नेगी ने कहा कि मैंने अपना पूरा जीवन अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए समर्पित कर दिया है। मैं निरंतर क्षेत्र के अधिवक्ताओं के लिए कार्य करूंगा।
वहीं, बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि हरीश नेगी का निर्वाचित होना अधिवक्ताओं के लिए ही नहीं बल्कि काशीपुर क्षेत्र के लिए भी सम्मान की बात है। स्वागत समारोह का संचालन एसोसिएशन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने करते हुए मांग की कि अधिवक्ता की मृत्यु पर 5 लाख की राशि मृतक के परिवार को दी जानी चाहिए। समारोह के उपरांत हरीश नेगी ने अधिवक्ताओं के चेंबर पर जाकर उनका आभार प्रकट किया।
इस मौके पर बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह विर्क, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीती शर्मा, सहित कश्मीर सिंह, आनंद स्वरूप रस्तोगी, उमेश जोशी, शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, अब्दुल सलीम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!