









हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में गौ सेवा सर्वोच्च धार्मिक, आध्यात्मिक सेवा-आशीष गुप्ता
काशीपुर। ऐतिहासिक चैती मेला परिसर स्थित मां बाल सुन्दरी गौशाला में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला शाखा इकाई के तत्वावधान में वैश्य समाज के अधिनायक रहे अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. रामदास अग्रवाल, जिन्होंने अपने 50 वर्षों के सामाजिक और राजनैतिक जीवन में वैश्य समुदाय को विश्व स्तर पर सशक्त और एकजुट करने के लिए प्रशंसनीय कार्य किया है, की जयंती गौ सेवा के रूप में मनाई। सभी अतिथियों ने गौशाला में मौजूद सभी गायों को चारा, गुड़, फल आदि खिलाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वैश्य गौरव आशीष गुप्ता ने कहा कि हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में गौ सेवा एक सर्वोच्च धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सेवा है जिससे लोगों के भीतर निस्वार्थ प्रेम, करुणा और बेजुबान प्राणियों के प्रति संवेदनशीलता का भाव जागृत होता है। उन्होंने जीवन में सुख समृद्धि और शांति के लिए नियमित रूप से गौ सेवा और भोजन कराने पर विशेष जोर दिया। वहीं वीर भूमि बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के एमडी राजीव गुप्ता ने कहा कि गौ माता की सेवा करना केवल एक धार्मिक कर्तव्य नहीं , बल्कि आत्मिक शांति और दिव्य आंनद प्राप्त करने का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने हर सनातनी को गौ सेवा के साथ साथ उसकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान के लिए प्रोत्साहित किया। अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि गौ माता के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। सनातन परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम वैश्य समाज निरंतर करता रहेगा।अंत में जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल ने वैश्य समाज को संगठित और एकजुटता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर संरक्षक एसपी गुप्ता अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता लोहिया, जिलामंत्री डा संजीव गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार विश्नोई, महानगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल नागलिया, अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, बीके गुप्ता, मनोहर गुप्ता, राजीव अग्रवाल, अमित गुप्ता, जीके अग्रवाल, शरद गुप्ता, मयंक गोयल, अशोक कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता व करन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
