









श्री कायस्थ सभा काशीपुर द्वारा हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पदाधिकारियों के माध्यम से हिंदू परिवारों को हिंदू त्योहारों का वार्षिक कैलेंडर भेंट किया गया तथा नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
सभा के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना, एडवोकेट के दिशानिर्देशन में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने घर-घर जाकर परिवारों से संपर्क स्थापित किया ,विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के साथ साथ बाजार स्थित व्यापारियों के बीच पहुंचे और उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े त्योहारों की जानकारी देने वाला कैलेंडर प्रदान किया। इस पहल का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाना तथा नई पीढ़ी को अपने परंपरागत त्योहारों के प्रति प्रेरित करना रहा।
कैलेंडर वितरण कार्यक्रम में संस्था के सचिव राजेश कुमार सक्सेना, उपसचिव कुलदीप श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य राजेश चंद्र सक्सेना, अनिल सक्सेना, सेक्टर संयोजक रजनीश सक्सेना, कविता सक्सेना ,सुनीता चक्रपाणि एवं सुनीता सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रमुख भूमिका निभाई और इस पहल को सफल बनाया।
सभा की ओर से इस पहल में मुख्य सहयोग प्रदान करने हेतु संरक्षक डॉ. सुधांशु माथुर, उपसचिव अरविंद सक्सेना (बंटी) एवं संस्था संरक्षक मनीष श्रीवास्तव का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह पहल प्रभावी रूप से संपन्न हो सकी।
इस दौरान सभा सचिव राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि हिंदू नववर्ष भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार है, जो हमें अपनी परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक मूल्यों को सहेजने की प्रेरणा देता है। इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक गौरव की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
सभा के सभी पदाधिकारियों द्वारा श्री कायस्थ सभा काशीपुर की ओर से सभी नगरवासियों को हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया है ।


जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
