March 28, 2026
Screenshot_20260328_193703_WhatsApp

काशीपुर। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने कहा कि उत्तराखंड और उधमसिंहनगर में शनिवार का दिन कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद खास रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दिल्ली स्थित मुख्यालय में पार्टी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उत्तराखंड भाजपा के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, घनसाली विधानसभा से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, रुड़की के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरव गोयल समेत मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, लाखन सिंह नेगी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि
राज्य के 6 बड़े चेहरों के कांग्रेस ज्वाइन करने से उत्तराखंड में स्पष्ट संदेश गया है कि भाजपा के दिन अब लद चुके हैं। भाजपा के नेता भी अब मानने लगे हैं कि यह जहाज अब डूबने वाला है। पूजा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2027 में उत्तराखंड में पूरे दमखम के साथ सरकार बनाने जा रही है। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश की जनता का अपार स्नेह मिल रहा है, इसीलिए आज भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ठुकराल और नारायण पाल के कांग्रेस ज्वाइन करने से ऊधम सिंह नगर की 9 विधानसभाओं में कांग्रेस को भारी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा की नीतियों से जनता का मोह भंग हो रहा है उसे देखते हुए अब भाजपा के नेताओं का भी पार्टी से मोहभंग होता जा रहा है। उनका विश्वास कांग्रेस पार्टी की रीतियों और नीतियों में बढ़ गया है, इसलिए इन नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करके कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया है। आज सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए पूजा सिंह ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के और भी वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!