








शिक्षा जगत में काशीपुर क्षेत्र के लिए यह एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। काशी हिंदी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा इस वर्ष प्रदान की जाने वाली प्रतिष्ठित डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (D.Litt) मानद उपाधि केवल दो विशिष्ट व्यक्तियों को दी गई है। इन चुनिंदा नामों में ओरिसन स्कूल, कुंडेश्वरी (काशीपुर) के प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर डॉ. आर.एस. तिवारी का नाम शामिल है।
डॉ. तिवारी इस सम्मान को प्राप्त करने वाले काशीपुर क्षेत्र के पहले शिक्षाविद बने हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया है।
डॉ. आर.एस. तिवारी के नेतृत्व में ओरिसन स्कूल, कुंडेश्वरी ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विद्यालय ने न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बल्कि अनुशासन, संस्कार और आधुनिक शिक्षा के समन्वय में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके मार्गदर्शन में अनेक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त की है।
इस उपलब्धि से काशीपुर सहित पूरे उत्तराखंड के शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। अभिभावकों, स्थानीय नागरिकों और शिक्षाविदों ने इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।
इस अवसर पर ओरिसन स्कूल के एमडी श्री नितिन वात्सल्य, मेंटर श्रीमती उमा वात्सल्य तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं स्टाफ ने डॉ. तिवारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. तिवारी के कुशल नेतृत्व में ओरिसन स्कूल भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करेगा। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
