
काशीपुर। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने चैती मेले के लगातार बदलते जा रहे पौराणिक स्वरूप के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार को इस ओर ध्यान देकर प्रशासन के पेंच कसने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मेले में लगातार महंगाई बढ़ने से दुकानदारों ने यहां आना बंद कर दिया है। यही कारण है कि कभी दुकानों और ग्राहकों व मनोरंजन के साधनों से गुलजार रहने वाला चैती मेला आज अपनी दुर्दशा की दास्तां खुद बयां कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने शुरू हो चुके गर्मी के मौसम में काशीपुर में जलस्रोत यानि कुओं की तलीझाड़ सफाई कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि सिर्फ रंग-रोगन आदि सौंदर्यीकरण से कुछ नहीं होगा। प्रशासन को कुओं की तलीझाड़ सफाई करानी चाहिए। रामनगर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अधूरे पड़े ओवर ब्रिज का शीघ्र निर्माण न होने पर उन्होंने आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से भी अधिक समय से रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण अधूरा होने से जहां यातायात में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आम जनता को भी भारी असुविधा हो रही है। बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर इस विषय में अवगत कराया है। साथ ही उप जिलाधिकारी से वार्ता कर ओवर ब्रिज की निर्माणाधीन कार्यदायी संस्था एनएच और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से इसके शीघ्र निर्माण की मांग की है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
