









काशीपुर कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा जारी परीक्षा परिणामों में श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलॉजी, काशीपुर के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि संस्थान का मान भी बढ़ाया। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।
बी0सी0ए0 प्रथम सेमेस्टर में चांदनी ने 8.4 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान, कोमल बुधौरी व मयंक मंडौलिया ने 8.3 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान तथा रिया शर्मा ने 796 सीजीपीए प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। बी0सी0ए0 तृतीय सेमेस्टर में भानु तिवारी ने 77.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अमन सिंह रावत ने 77.00 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा पूजा सुयाल ने 76.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी0सी0ए0 पंचम सेमेस्टर में अंजली कुमारी ने 82.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अनीशा आर्या ने 81.40 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा अनुप्रेक्षा नेगी ने 80.60 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बी0एड0 तृतीय सेमेस्टर में दृष्टि बिष्ट ने 89.26 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, अभिलाषा राणा ने 89.05 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा कविता बिष्ट ने 88.42 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा, विभागाध्यक्ष (कम्यूटर विज्ञान विभाग) श्री बलविन्दर सिंह, विभागाध्यक्ष (शिक्षा विभाग) श्री रविन्द्र कुमार एवं समस्त शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार ने छात्रों को बधाई देते हुए इस उपलब्धि का श्रेय उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ प्रदर्शन जारी रखेंगे और संस्थान व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
संस्थान का समर्पण एवं भविष्य की दिशा-
श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलॉजी, काशीपुर शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और व्यावसायिक कौशल विकास के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान में उपलब्ध व्यावहारिक प्रशिक्षण और सीखने के अवसर छात्रों में वो आत्मविश्वास भरते हैं, जिससे वे अपने जीवन के लक्ष्यों को सुगमता से हासिल कर सकें।
संस्थान की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं पूरे शैक्षणिक परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना हुआ है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
