









काशीपुर। कॉर्बेट राउंड टेबल 372 एवं कॉर्बेट लेडीज़ सर्कल 211 ने, राउंड टेबल इंडिया के अंतर्गत, डॉ. जगदीश चंद्र गुप्ता गोपाल चंद्र गुप्ता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जैतपुर घोसी, काशीपुर में 6 कक्षाओं के एक नए ब्लॉक एवं एक शौचालय ब्लॉक का निर्माण कराया है। आज इस नवनिर्मित कक्षा ब्लॉक का विधिवत शुभारंभ किया गया। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक एसके सिंह रहे। इस अवसर पर Tr रचित बंसल (नेशनल प्रेसिडेंट, राउंड टेबल इंडिया), Tr वीपुल भुटाड़ा (नेशनल ट्रेज़रर), Tr निखिल अग्रवाल (एरिया चेयरमैन, एरिया 8), Tr आयुष अग्रवाल (एरिया वाइस चेयरमैन, एरिया 8) सहित कॉर्बेट राउंड टेबल 372 के हेडबोर्ड -Tr विशेश बंसल (चेयरमैन), Tr उज्ज्वल गोयल (वाइस चेयरमैन), Tr पारस मेहरोत्रा (सेक्रेटरी), Tr अभिषेक गोयल (ट्रेज़रर), Tr कुशल अग्रवाल (पब्लिसिटी कन्वीनर), Tr हिमांशु अग्रवाल (FTE स्कूल कन्वीनर) एवं अन्य टेबलर्स तथा सर्कलर्स एवं नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नवनिर्मित कक्षाओं एवं शौचालय ब्लॉक से विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता एवं अध्ययन के वातावरण में महत्वपूर्ण सुधार होगा। इससे बड़ी संख्या में छात्रों को बेहतर एवं सुविधाजनक शिक्षा का माहौल प्राप्त होगा। यह परियोजना दानदाताओं के सहयोग तथा टेबल एवं सर्कल के निरंतर प्रयासों से संभव हो पाई है, जो शिक्षा एवं समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अवसर पर Tr विशेष बंसल, चेयरमैन, कॉर्बेट राउंड टेबल 372 ने कहा कि
आज यहां खड़े होकर इस विद्यालय के लिए शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में योगदान देना हमारे लिए गर्व की बात है। हम मानते हैं कि शिक्षा बच्चों के सपनों को उड़ान देती है और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखती है। Tr उज्ज्वल गोयल, वाइस चेयरमैन, कॉर्बेट राउंड टेबल 372 ने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम हैं और हम भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखेंगे।
Tr पारस मेहरोत्रा, सेक्रेटरी, कॉर्बेट राउंड टेबल 372 ने कहा कि
यह पहल छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और हम निरंतर ऐसे कार्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
