








काशीपुर। भाजपा की कर्मठ नेत्री सुश्री सीमा चौहान को उपाध्यक्ष मत्स्य पालक विकास अभिकरण राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार बनाये जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह बग्गा ने उन्हें बधाई देते हुए उनके मंगलमय जीवन एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की है। वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बग्गा ने कहा कि सीमा चौहान पार्टी की जुझारु और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंप कर एक अच्छा काम किया है, इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री बग्गा ने कहा कि सीमा चौहान को दर्जा राज्यमंत्री बनाकर मुख्यमंत्री श्री धामी ने न सिर्फ महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है बल्कि यह दर्शा दिया है कि भारतीय जनता पार्टी काशीपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का भरपूर सम्मान करती है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सीमा चौहान अपने पद के अनुरूप कार्य करते हुए काशीपुर ही नहीं वरन् समूचे उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगी।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
