








काशीपुर श्रीराम इंस्टिट्यूट के सेमीनार हॉल में प्रबंधन विभाग के छात्र-छत्राओं के लिए “Total Quality Management in the education System” पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत KVA इंजीनियरिंग एंड कंसल्टेन्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ0 विजय कुमार चौहान द्व्रारा छात्र-छत्राओं को शैक्षिक संस्थानों में संस्थागत प्रभावशीलता, निरंतर सुधार और बेहतर छात्र परिणामों को प्राप्त करने के लिए गुणवत्ता सिद्धांतों को अपनाना तथा इन सिद्धांतों को लागू करने के लिए संपूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन जैसे ढांचे का उपयोग विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया ।
संस्थान के निदेशक प्रो0 डॉ0 योगराज सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के गेस्ट लेक्चर्स छात्र जीवन के लिए महत्वपूर्ण होते है अतः कार्यक्रम में ध्यानपूर्वक प्रतिभाग कर प्रश्नोत्तर के माध्यम से स्वयं की शंका का समाधान करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा श्रोता होना बहुत जरुरी हैं अगर आप एकाग्रचित होकर किसी को सुनते हैैं तभी आप दिए गए वक्तव्यों से ज्ञान प्राप्त कर भविष्य में उन्हें कार्यान्वित कर सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन संसथान की सहायक प्राध्यापिका डॉ0 फरहा नईम के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के शुभवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो0 डॉ0 योगराज सिंह तथा प्राचार्य डॉ0 एस0 एस0 कुशवाहा सहित प्रबंधन विभाग के शिक्षकगण व छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
