








काशीपुर के कौशल किशोर पंत बने फर्स्ट रनर-अप, टीवी रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले में चमके
काशीपुर के प्रतिभाशाली गायक कौशल किशोर पंत ने लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो Kisme Kitna Hai Dum के ग्रैंड फिनाले में शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल किया। यह ग्रैंड फिनाले Rayat Bahra University, चंडीगढ़ में आयोजित हुआ।

इससे पहले कौशल किशोर पंत ने काशीपुर, Ramnagar, Bajpur और Rudrapur में आयोजित चारों चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए अपनी गायन प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उनकी मधुर आवाज, सुरों की शुद्धता और भावपूर्ण प्रस्तुति ने निर्णायकों और दर्शकों को अत्यंत प्रभावित किया।

इस भव्य सफलता पर एस.आर. म्यूजिक ग्रुप के संस्थापक श्री मनोज पंत अनूप गुप्ता ; अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गोले एवं सभी सदस्यों एवं अनेक शुभचिंतकों, मित्रों एवं समस्त परिवारजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। कौशल किशोर पंत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय ईश्वर की कृपा, परिवार व मित्रों के आशीर्वाद तथा एस.आर. म्यूजिक ग्रुप के सहयोग को दिया।
कौशल किशोर पंत की यह उपलब्धि काशीपुर और आसपास के क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है तथा उभरती प्रतिभाओं के लिए एक मिसाल बन गई है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ज्ञात रहे कि कौशल किशोर पंत; जागृति पब्लिक स्कूल के प्रबंधक भी हैं।



जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
