April 12, 2026
Screenshot_20260411_133325_WhatsApp

गड्ढा मुक्त काशीपुर के संकल्प को कर रहे हैं पूरा

काशीपुर। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में काशीपुर की जनता से किए गए गड्ढा मुक्त काशीपुर के संकल्प के तहत महापौर दीपक बाली ने वार्ड संख्या 39, प्रभात कॉलोनी में 60 लाख 46 हजार की लागत से 4 सड़कों और वार्ड संख्या 30, पक्का कोट में 46 लाख 62 हजार की लागत से 5 सड़को के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। अपने बीच पहुंचने पर महापौर का वार्ड वासियों ने बड़ी ही गर्म जोशी से स्वागत किया और कहा कि उनका सड़क बनने का वर्षों पुराना सपना अब साकार हुआ है जिसके लिए महापौर दीपक बाली बधाई के पात्र हैं।

महापौर ने वार्ड नंबर 39 पर्वतीय कॉलोनी में छज्जू के मकान के सामने से मुन्नी देवी के मकान तक इसी वार्ड में पुराने खडंजे से कश्यप निवास तक मोहन सिंह कुम्हार के मकान से कैलाश चंद्र नैनवाल के मकान तक संदीप बिष्ट के मकान से मनीष खरबंदा के मकान तक वार्ड नंबर 30 पुष्प विहार में पुराने खड़ंजे पर अमीना के मकान से आजाद हुसैन के मकान तक पुष्प विहार में पुराने खड़ंजे पर हमीदन के प्लाट से फुरकान के मकान तक पुष्प विहार में ही वारिस के मकान से संजीव के मकान तक और वर्मा जी के मकान से गैबिया नाले तक क्षतिग्रस्त नाला निर्माण कार्य उदल के मकान से सुमित के प्लाट तक व संलग्न दो रास्तों में सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर पार्षद अनीता कांबोज , पार्षद सुरेश सैनी , पार्षद मोनीश आशी, पार्षद रवि प्रजापति , शक्ति केंद्र संयोजक सचिन ठाकुर , भगवत सिंह , बूथ अध्यक्ष संतन सिंह रावत , अरविंद कुमार रस्तोगी , किसान मोर्चा अध्यक्ष तरसेम सिंह , जिला महामंत्री करन भारद्वाज , ईश्वर गुप्ता , अभिषेक गोयल , दुर्गेश गुप्ता चौधरी समरपाल सिंह एवं जसवीर सिंह सैनी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!