Screenshot_20260414_172853_WhatsApp

काशीपुर। संविधान रचयिता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मोत्सव के अवसर पर काशीपुर में निकाली गई अंबेडकर संदेश शोभायात्रा में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के पुत्र वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी एनसी बाबा ने भी सहभागिता निभाई। इस दौरान शोभायात्रा आयोजकों द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में एनसी बाबा ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने ऐसे संविधान की रचना की, जिससे पूरे विश्व ने सीख ली। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानवता के प्रति में न्योछावर कर दिया।उनका मानना था कि दलित, जाति या धर्म से नहीं होता बल्कि देश का हर वह नागरिक दलित है जो आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक व राजनीतिक रूप से पिछड़ा हुआ हो। उन्होंने काशीपुर में भव्य शोभायात्रा निकालने के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!