




कुंडेश्वरी, काशीपुर स्थित ओरिसन स्कूल में कक्षा 10 (सत्र 2025–26) के CBSE बोर्ड परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
इस बार भी विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो एक बड़ी उपलब्धि है।
इस वर्ष विद्यालय के मेधावी छात्रों में अनिकेत यादव (94.4%), महिमा सिंह (94%), अमित रावत (93.4%) एवं याशी राजपूत (86.2%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर टॉपर्स की सूची में स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय की मेंटॉर श्रीमती उमा वात्सल्य, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री नितिन वात्सल्य तथा प्रधानाचार्य/निदेशक डॉ. आर. एस. तिवारी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
