April 19, 2026
IMG-20260419-WA0028

काशीपुर।‌ जसपुर रोड पर रॉयल हवेली के समीप पीसीयू चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा के United Colors of Benetton (कपड़ा शोरूम) का विधिवत शुभारंभ किया गया। श्री मेहरोत्रा ने बताया कि बेनेटोन (Benetton) का मतलब मुख्य रूप से एक प्रसिद्ध इतालवी फैशन ब्रांड (United Colors of Benetton) से है, जो 1965 में स्थापित हुआ था। यह ब्रांड अपनी रंगीन बुनाई, टिकाऊ कपड़ों और विविधता (diversity) के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि यहां बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए बेहतरीन कपड़े पूरे साल 50 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित दर्जा राज्यमंत्री सुश्री सीमा चौहान ने राम मेहरोत्रा और उनके परिवार को नये शोरूम की शुभकामनाएं दीं। यहां श्री मेहरोत्रा की पत्नी ममता मेहरोत्रा पुत्र कुशाग्र मेहरोत्रा, पुत्रवधू मेघा मेहरोत्रा, अनुज मेहरोत्रा, विनीत टंडन, सुभाष शर्मा, दीपक शर्मा, अजय कौशिक, राजेश ओझा, विवेक शर्मा, जेएस नरूला, सुधा शर्मा, मंजू यादव, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल व कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!