






काशीपुर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोषण पखवाड़ा का आठवां संस्करण कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने पोस्टर मेकिग के माध्यम से पौष्टिक एवं स्वस्थ्य भोजन के विषय में जानकारी दी। श्रीमती शीतल अरोरा असिस्टेंट प्रोफेसर गृह विज्ञान द्वारा स्वयंसेवियों को पोषण, पौष्टिक एवं संतुलित आहार एवं अधिक से अधिक ज्वार, रागी, जौ, फाइबर युक्त अनाज व कैमिकल रहित सब्जियो, फल आदि का सेवन करने की जानकारी दी और जंक फूड से दूर रहने की अपील की।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पंत, एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 दीपिका गुडिया आत्रेय, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 वन्दना सिंह, डाॅ0 गीता मेहरा, असि0 प्रो0 डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 पुष्पा धामा, डाॅ0 ज्योति रावत, डाॅ0 रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, आदि उपस्थित थे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
