April 21, 2026
IMG-20260421-WA0028


काशीपुर बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के विद्यार्थी लगातार अपनी प्रतिभाओं के बल पर विश्वविद्यालय, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा रहे हैं विद्यार्थी जहां एक ओर अच्छे अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं तो वही खेल के क्षेत्र में यहां के विद्यार्थी लगातार प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का सिलसिला लगातार जारी रखे हुए हैं । उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि वुडबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में दिनांक 14 मई से 17 मई 2026 तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित 20 वें राष्ट्रीय सीनियर महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता तथा 14 वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक बालिका वर्ग में सत्येंद्र चंद्र गुड़िया आईएमटी कॉलेज मैनेजमेंट एवं हायर स्टडी के बीकॉम ऑनर्स द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अथर्व चौधरी एवं निष्कर्ष चौधरी का चयन उत्तराखंड की टीम में किया गया है जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
दोनों ही छात्र 13 मई को रुद्रपुर से प्रदेश टीम के साथ छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे।
विद्यार्थियों की इस बड़ी उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त निदेशकगण प्राचार्य, शिक्षक एवं स्टाफ ने विजय के लिए शुभकामनाएं दी है।

डॉक्टर निमिषा अग्रवाल
प्राचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!