April 21, 2026
IMG-20260421-WA0034


काशीपुर द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल द्वारा भू दिवस (अर्थ डे) के अवसर पर  एक जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। “हमारी धरती, हमारी जिम्मेदारी” मुख्य विषय पर आधारित इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जन में जागरूकता फैलाना है।

    रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में आकर्षक स्लोगन युक्त तख्तियाॅं लेकर “पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ”, “प्लास्टिक छोड़ो, पर्यावरण जोड़ो” जैसे नारों के माध्यम से स्वच्छता, हरित वातावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मेन बाजार से होते हुए पुनः विद्यालय में संपन्न हुई।

    इस अवसर पर नगर के महापौर माननीय श्री दीपक बाली जी ने भी विशेष उपस्थिति एवं सहयोग देकर विद्यालय परिवार को और उत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष महोदय श्री नीरज कपूर जी, निदेशिका महोदया श्रीमती वसुधा कपूर जी, संयुक्त प्रबंधक निदेशिका महोदया सुश्री कामाक्षी कपूर जी, प्राचार्या महोदया श्रीमती मीनल बधवार जी तथा उप-प्राचार्या महोदया श्रीमती शुभांगी शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण सहयोग से यह रैली सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्णतया जागरूक रहने का संदेश दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!