April 25, 2026
IMG-20260424-WA0005

काशीपुर और सितारगंज में प्लांट की सीज करने के साथ रवन्ना पोर्टल हुए सस्पेंड

रुद्रपुर जनपद के काशीपुर और सितारगंज में अवैध खनन और प्लांट में अनियमितता की शिकायत पर खनन विभाग की बड़ी कार्यवाहीं करते हुए प्लांट की सीज करने के साथ रवन्ना पोर्टल सस्पेंड को सस्पेंड कर दिया हैं जिसके बाद से खनन व्यवसाईयों में हड़कंप मचा हुआ है
जिला खान अधिकारी उधमसिंह नगर एवं नैनीताल को ऊधमसिंह नगर जनपद की काशीपुर तहसील के अजीतपुर क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर खनन विभाग ने तुरंत कार्यवाही हेतु अपनी टीम के साथ शिकायती स्थल पर पहुँचे इस दौरान अजीतपुर क्षेत्र में संचालित जगदम्बा एवं माधव स्क्रीनिंग प्लाटों की विभाग के अधिकारियों ने जांच की जिसमें अनियमितता पाई गई जिसके बाद विभाग द्वारा उनका ई रवन्ना पोर्टल सस्पेंड करते हुए दोनों प्लाटों को सीज कर दिया गया इसके साथ ही प्लांट में जुर्माना लगाये जाने की कार्यवाही भी की जा रही है इसके साथ ही खनन विभाग द्वारा जनपद की सितारगंज तहसील के उक्रोली में संचालित एक खनन पट्टे पर भी जांच की गई जहां अनियमितता पाये जाने पर उसका ई रवन्ना पोर्टल सस्पेंड किया गया है ।
जिला खान अधिकारी उधमसिंह नगर एवं नैनीताल नवीन सिंह ने बताया कि नियमों के विपरीत किसी भी प्रकार का खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उच्चाधिकारियों के सख़्त निर्देश हैं कि अवैध खनन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!