करबला मैदान में चलाया स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम
काशीपुर। मोहल्ला अल्ली खां स्थित करबला मैदान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर टचवुड स्कूल के विद्यार्थियों ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लेते हुए मैदान में फैले कचरे को एकत्रित किया और आसपास के क्षेत्र की सफाई की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य काविश सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल विशेष अवसरों तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ युनूस चौधरी ने बच्चों द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस तरह देश में स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया हुआ है उन्हीं से प्रेरणा लेकर हम सभी को स्वच्छता को लेकर अपने आसपास में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना है डॉक्टर यूनुस चौधरी ने बच्चों के इस सफाई अभियान को लेकर उनकी प्रशंसा की
इस अवसर पर नगर निगम काशीपुर के पार्षद मोनीष अशी,समाजसेवी इकबाल अदीब जी व पार्षद फिरोज भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में जागरूकता लाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि इसी तरह आगे आकर जिम्मेदारी निभाएगी तो स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है।
छात्रों ने इस अभियान के माध्यम से स्थानीय निवासियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। अभियान को लेकर क्षेत्र के लोगों ने छात्रों की सराहना की और इस पहल को सराहनीय बताया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
