




काशीपुर में आयोजित चैती मेले की समाप्ति के उपरांत नगर निगम द्वारा चैती मेला परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (केजीसीसीआई) ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। केजीसीसीआई अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सफाई अभियान में हिस्सा लेते हुए चैती मेला परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस दौरान केजीसीसीआई अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि काशीपुरवासियों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों ने जिस उत्साह, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ चैती मेला परिसर के सफाई अभियान में भागीदारी निभाई, वह निश्चित रूप से काशीपुर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श शहर बनाने के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि चैती मेला काशीपुर की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है और इसकी स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे अभियानों से न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होती है, बल्कि समाज में जनजागरूकता भी बढ़ती है। केजीसीसीआई हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी शहरहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करता रहेगा।
इस अवसर पर एसके पांडे, राज मेहरोत्रा, ओमवीर सिंह, अमित तिवारी, प्रमोद यादव, अमर सिंह, मनोज गुप्ता, संजीव आहूजा, भूपेंद्र सिंह, अंकुर वर्मा, अमित श्रीवास्तव, एसएस राणा,राम प्रकाश शर्मा एवं मनीष त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया और स्वच्छ काशीपुर के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



