IMG-20260502-WA0013

काशीपुर के मानपुर रोड स्थित जीवन रेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, अनुभवी शिक्षकों, व्यवहारिक प्रशिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सोच के साथ यह संस्थान क्षेत्र में उच्च शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। मेडिकल, नर्सिंग, मैनेजमेंट, लॉ, टेक्नोलॉजी और फार्मेसी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगारपरक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर संस्थान युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य कर रहा है।संस्थान में छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा के विविध आयाम उपलब्ध कराए गए हैं। डिपार्टमेंट ऑफ़ नर्सिंग क्षेत्र में एएनएम, (बीएससी नर्सिंग) जीएनएम (पीबी बीएससी नर्सिंग) डिपार्टमेंट ऑफ़ पैरामेडिकल में बीएमएलटी, बीएमआरआईटी, बीपीटी जैसे महत्वपूर्ण कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जो विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल सेक्टर में उत्कृष्ट करियर बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट के अंतर्गत बीबीए, डिपार्टमेंट ऑफ लॉ में बीएएलएलबी एवं एलएलबी, डिपार्टमेंट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीसीए, तथा डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी में बीफार्मा और डीफार्मा जैसे आधुनिक एवं रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। यही विविधता इस संस्थान को अन्य शिक्षण संस्थानों से अलग पहचान दिलाती है।
कॉलेज के प्रबंधक अशोक छाबड़ा ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता और प्रोफेशनल स्किल्स से समृद्ध करना है। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, उन्नत तकनीकी प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल शिक्षण व्यवस्था और पूर्णतः सुसज्जित शैक्षणिक भवन विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। परिसर का वातावरण स्वच्छ, शांत एवं अध्ययन के अनुकूल बनाया गया है, जिससे विद्यार्थियों को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल मिल सके। वहीं कॉलेज की नर्सिंग प्राचार्या डॉक्टर नीतू अन्नू पिल्ले ने बताया कि संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता इसका व्यवहारिक शिक्षण मॉडल है। कॉलेज की स्वयं की विशाल एवं आधुनिक बिल्डिंग, 200 बेड का अस्पताल, सेंट्रलाइज्ड एसी कैंपस, स्मार्ट क्लासरूम, और उच्च गुणवत्ता वाली हॉस्टल सुविधाएं विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ प्रशिक्षण का भी उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि नर्सिंग और मेडिकल क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ हॉस्पिटल प्रैक्टिस और वास्तविक कार्यशैली का अनुभव भी कराया जाता है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। संस्थान में शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखा गया है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए सेमिनार, वर्कशॉप, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल गतिविधियां, नेतृत्व विकास कार्यक्रम और अन्य एक्स्ट्रा एक्टिविटीज भी नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक समझ का विकास होता है। अभिभावकों से अपील करते हुए डॉक्टर नीतू अन्नू पिल्ले ने कहा कि अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किसी भी संस्थान का चयन करने से पहले वहां की शैक्षणिक गुणवत्ता, सुविधाएं और वातावरण को समझना बेहद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे एक बार जीवन रेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में आकर यहां की व्यवस्थाओं, प्रयोगशालाओं, अस्पताल सुविधाओं और शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन अवश्य करें। इसके बाद वे स्वयं महसूस करेंगे कि यह संस्थान बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। आधुनिक संसाधनों, अनुभवी शिक्षकों, व्यवहारिक प्रशिक्षण और छात्र-केंद्रित शिक्षा प्रणाली के साथ जीवन रेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आज काशीपुर सहित पूरे क्षेत्र में उच्च शिक्षा का एक भरोसेमंद नाम बनता जा रहा है, जहां शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि सफल करियर की मजबूत नींव बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!