Screenshot_20260510_145049_Video Player

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बाजपुर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उस पर झूठ और भ्रम फैलाकर प्रदेश की राजनीति को दूषित करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री चंद्रिका फोगाट ने कहा कि कांग्रेस लगातार निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक नाबालिग बच्चे का सहारा लेकर भाजपा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गई। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा की गई निष्पक्ष एवं गहन जांच में पूरा मामला झूठा साबित हो गया, जिससे कांग्रेस की कथित साजिश का पर्दाफाश हो गया।चंद्रिका फोगाट ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह झूठे आरोपों और भ्रामक प्रचार के सहारे राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की कथनी और करनी को भलीभांति समझ चुकी है और उसके छल-प्रपंच की राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है। भाजपा महिला मोर्चा ने स्पष्ट कहा कि भाजपा विकास, जनसेवा और पारदर्शिता की राजनीति में विश्वास रखती है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम और षड्यंत्र की राजनीति कर रही है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा एवं धामी सरकार को बदनाम करने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोकतांत्रिक तरीके से उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं, जिन्होंने एक स्वर में कांग्रेस की कथित झूठ की राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चे की कवि नगर मंडल अध्यक्ष राधा चौहान, काशीपुर नगर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रजनी ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री कवि नगर मंडल अध्यक्ष नेहा चौहान, भाजपा महिला मोर्चा कवि नगर मंडल महामंत्री किरण फर्त्याल, भाजपा महिला मोर्चा कवि नगर मंडल उपाध्यक्ष नसरीन खान, प्रियंका चौहान, नेहा चौहान, राजकली, विमला शर्मा, सीमा योगेश सैनी, लता चौहान, कृष्णा सैनी, चित्रा चौहान, संदेश शर्मा, रेखा रतूड़ी, सुधा गुप्ता, प्रीति शर्मा, अवनीश चौहान मीडिया प्रभारी, मनोज मनराल कार्यालय मंत्री, मीना शर्मा, जगदीश नेगी, रीना शर्मा, सुनीता चौहान, डिंपल कंबोज, सीता शर्मा, प्रियंका अग्रवाल रेखा सक्सेना सैकड़ो महिला मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!