Screenshot_20260510_202903_WhatsApp

काशीपुर। जसपुर रोड स्थित प्रगति कॉलेज में आयोजित भव्य फेयरवेल पार्टी समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी अवनीश चौहान को समाज में उत्कृष्ट कार्यों एवं जनहित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिससे समारोह का माहौल उत्साह और गरिमा से भर गया। कार्यक्रम के दौरान प्रगति कॉलेज की डायरेक्टर तनु चौहान ने अवनीश चौहान को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर तनु चौहान ने कहा कि समाज के विकास में ऐसे व्यक्तित्वों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो अपने कार्यों से लोगों को प्रेरित करते हैं और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि अवनीश चौहान ने सामाजिक, राजनीतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाकर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया है। सम्मान प्राप्त करने के बाद अवनीश चौहान ने प्रगति कॉलेज परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए वे आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने और समाज के उत्थान में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। फेयरवेल पार्टी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में सम्मान कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा और उपस्थित लोगों ने अवनीश चौहान को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!