काशीपुर हिंदू वाहिनी संगठन के द्वारा चैती मेला समाप्ति के उपरांत मां बाल सुंदरी मंदिर परिसर में विशाल स्वच्छता एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था, सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। सफाई अभियान के उपरांत श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए मीठा जल वितरण सेवा का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद स्वरूप मीठा जल ग्रहण किया।
कार्यक्रम हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड आनंद तिवारी जी के नेतृत्व और अध्यक्षता एवं प्रदेश अध्यक्ष रुचिन शर्मा के मार्गदर्शन और व्यवस्था में अत्यंत सुंदर एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री मनोज शर्मा, जिला अध्यक्ष विनायक शर्मा , मोहित चौहान, अर्जुन चौहान, अवनीश चौहान, मयंक, अनिल वर्मा,विवेक शुक्ला,शिवम शर्मा, यश शर्मा एवं अन्य पुरुष कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सफाई अभियान एवं सेवा कार्यों में सहभागिता निभाई।
वहीं मातृशक्ति की ओर से प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पूजा अरोड़ा, नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रसिका सक्सेना, प्रतिमा मिश्रा, बबीता वर्मा, करुणा विश्नोई, रानी यादव, प्रियंका पाल, सरिता कश्यप, प्रियंका मिश्रा, किरण फर्त्याल, राधा चौहान, नेहा चौहान, सुनीता चौहान, चंद्रिका फोगाट, नेहा भारद्वाज, शशि जोशी एवं डिम्पल कांबोज सहित तमाम महिला कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण भाव से सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। महिलाओं ने मीठा जल वितरण, साफ-सफाई व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में सेवा, अनुशासन और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता प्रत्येक सनातनी का दायित्व है और समाज सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।
इस अवसर पर विकास अग्निहोत्री ने हिंदू वाहिनी संगठन द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान एवं सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिंदू वाहिनी संगठन जिस प्रकार धार्मिक स्थलों, समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, वह वास्तव में अनुकरणीय है और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
राष्ट्रीय महासचिव आनंद तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि चैती मेला समाप्त होने के उपरांत संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने मां बाल सुंदरी मंदिर परिसर की स्वच्छता का संकल्प लिया था, जिसे आज सभी के सहयोग, समर्पण और सेवा भावना से पूर्ण किया गया है। उन्होंने कहा कि हिंदू वाहिनी संगठन केवल सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की सेवा के लिए समर्पित एक परिवार है, जो निरंतर जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण संस्कार है। जिस प्रकार हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी प्रकार धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना भी प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी युवाओं से समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि जब युवा शक्ति सेवा और संस्कार के मार्ग पर चलती है, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा —
“मन स्वच्छ तो मंदिर स्वच्छ, मंदिर स्वच्छ तो हिंदुस्तान स्वच्छ।”
प्रदेश अध्यक्ष रुचिन शर्मा ने कहा कि हिंदू वाहिनी संगठन आगे भी इसी प्रकार समाज सेवा, धार्मिक जागरण, स्वच्छता अभियान एवं जनहित के कार्य निरंतर करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के अंत में मां बालसुंदरी के मुख्य पांडा विकास अग्निहोत्री जी को भगवान राम लला का सम्मान चिन्ह देकर और शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



