Screenshot_20260511_165059_WhatsApp

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कविनगर मंडल के नव नियुक्त महामंत्री एवं हिंदू वाहिनी संगठन के प्रदेश मंत्री संचित मिश्रा का आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने अपने कैंप कार्यालय में स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम के दौरान इंतजार हुसैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संचित मिश्रा को किसान मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर एक सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि संचित मिश्रा लंबे समय से संगठन और समाजहित में कार्य करते आ रहे हैं तथा उन्हें किसानों की समस्याओं और जरूरतों की अच्छी समझ है। उन्होंने विश्वास जताया कि संचित मिश्रा किसानों के हितों की आवाज मजबूती से उठाएंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर संचित मिश्रा ने भाजपा नेतृत्व एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए किसान मोर्चा लगातार कार्य करेगा। संचित मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने तथा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। वहीं राज्य सरकार भी किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और किसान-किसान तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव किसानों के सम्मान और उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों की समृद्धि से ही देश और प्रदेश का विकास संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!