Screenshot_20231003_181429_Samsung Internet

काशीपुर भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा द्वारा आज मदर्स डे का भव्य एवं यादगार आयोजन होटल मैनोर में बड़े ही उत्साह, प्रेम एवं सम्मान के साथ सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का वातावरण मातृत्व के स्नेह, अपनत्व और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में भारतीय संस्कृति और सम्मान की भावना जागृत हो उठी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य मंत्री सुश्री सीमा चौहान जी रहीं। उनके साथ प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा शर्मा जी, मास्टर इंटरनेशनल स्कूल की चेयरमैन श्रीमती शिल्पी अग्रवाल जी, भारत विकास परिषद की प्रांतीय पर्यावरण संयोजक श्रीमती डॉ. शिखा चौहान जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा की अध्यक्ष श्रीमती एकता बंसल जी, सचिव श्रीमती दीप्ति गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती दीपिका अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष श्रीमती रेनू अग्रवाल जी , श्रीमती अनुजा अग्रवाल जी, श्रीमती लक्ष्मी जैन जी, श्रीमती रुचि कांडपाल जी तथा अन्य सम्मानित सदस्य भी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने मातृ दिवस के अवसर पर अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए और माँ के महत्व को सुंदर शब्दों में बताया। कार्यक्रम में डांस, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागियों ने अपनी भावनाओं को अत्यंत सुंदर एवं भावुक तरीके से प्रस्तुत किया।

भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा सभी सम्मानित अतिथियों, सदस्यों एवं उपस्थित माताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस आयोजन को सफल एवं अविस्मरणीय बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!