IMG-20260512-WA0105

जसपुर। महुआडाबरा श्री साईं इंस्टीट्यूट में विश्व नर्सिंग दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर श्री साईं नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने केक काटकर आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिवस मनाया तथा उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज में एक नर्स की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि नर्स केवल मरीजों की सेवा ही नहीं करती बल्कि कठिन परिस्थितियों में मानवता और समर्पण का उदाहरण भी पेश करती है। इसके साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों ने नर्सिंग सेवा के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को एक जिम्मेदार और कुशल नर्स बनने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर डायरेक्टर अवनीश कुमार, प्रिंसिपल परविंदर कुमार, निदा, अतुल शर्मा, पूजा बिष्ट, पूजा ऐरी, श्वेता, नदीम सहित संस्थान के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!