Screenshot_20260512_212223_WhatsApp

काशीपुर। स्कूली वाहनों के खिलाफ काशीपुर, बाजपुर और जसपुर क्षेत्र में परिवहन विभाग की टीम ने मंगलवार को सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली 155 स्कूली बसों का चालान किया गया, जबकि 27 वाहनों को विभिन्न खामियों के चलते सीज कर दिया गया। कार्रवाई से वाहन संचालकों और चालकों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत स्कूली बसों की विशेष जांच की गई। जांच में कई वाहन ओवरलोड पाए गए, जबकि कुछ बसें बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, बिना सीसीटीवी कैमरा, बिना स्पीड गवर्नर, बिना परमिट और बिना बीमा के संचालित होती मिलीं। ऐसे वाहनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि यह अभियान बच्चों की सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से चलाया गया। कहा कि, स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान टीटीओ जगदीश चंद्र, नंदन आर्य, सचिन कुमार और अनिल कुमार सहित परिवहन विभाग की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!