Screenshot_20260513_104344_WhatsApp

काशीपुर। जनसेवा और लोककल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए आज बुधवार 13 मई 2026 को एक विशाल निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का नेतृत्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री फारूक खान द्वारा किया जा रहा है। शिविर का आयोजन मोहल्ला अल्ली खां स्थित शमसुलूम मदरसे के पास प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों की आँखों की जाँच के साथ-साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी निःशुल्क किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनहितकारी शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही लोगों से यह भी आग्रह किया गया है कि इस सूचना को जरूरतमंद लोगों तक अवश्य पहुँचाएँ, ताकि अधिक से अधिक नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। फारूक खान ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से शिविर में सहभागिता करने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!