Screenshot_20260513_152930_WhatsApp

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नवगठित आवास विकास मंडल के स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सृष्टि आहूजा बंसल के आवास पर गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन श्री संजय कुमार ने विशेष रूप से शिरकत कर महिला कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सृष्टि आहूजा बंसल ने कहा कि वर्तमान समय महिलाओं के नेतृत्व और भागीदारी का समय है। उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं की सक्रिय भूमिका भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले समय में महिलाओं को अपनी ऊर्जा, क्षमता और संगठनात्मक शक्ति को और अधिक मजबूत करना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ रही हैं तथा भाजपा की नीतियों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों में महिला शक्ति के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा लगातार मजबूत हो रही है।

सृष्टि आहूजा बंसल ने कहा कि वर्ष 2027 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए महिला मोर्चा की भूमिका बेहद अहम होगी। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूजा शर्मा, महामंत्री मीना शर्मा तथा उपाध्यक्ष सुनीता, डिंपल, रेनू, सीमा, गायत्री, अनीता, किरण, लता, कविता, वीणा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!