Screenshot_20260519_135718_WhatsApp

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग द्वारा मंगलवार को “वर्तमान समय में बदलते पारिवारिक मूल्य” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए प्रतियोगिता में छात्राओं ने बदलते सामाजिक परिवेश, आधुनिक जीवनशैली तथा पारिवारिक मूल्यों में आ रहे परिवर्तन पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतिभागियों ने संयुक्त परिवार से एकल परिवार की ओर बढ़ते रुझान, सामाजिक संबंधों में बदलाव तथा पारिवारिक संस्कारों के महत्व जैसे विषयों पर प्रभावशाली निबंध प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में पूजा गोला ने प्रथम स्थान, सिमरजीत कौर ने द्वितीय स्थान तथा सुरभि कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर मीनू शर्मा तथा निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंजलि गोस्वामी एवं गीता मेहरा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!