
अनोखे अंदाज में दोनों कार्यक्रमों का एक संग आयोजन
काशीपुर श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैंट एण्ड टैक्नोलॉजी में बी0एड0 के नए सत्र के छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं के लिए फ्रेशर पार्टी तथा फेयरवेल पार्टी का आयोजन अलग अंदाज में एक साथ एक ही दिन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं ने पारम्परिक वेश-भूषा धारण कर अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए छात्राध्यापक-छात्राध्यापिकाओं ने थीम के अंतर्गत अपना परिचय एवं अपनी प्रतिभा के अनुसार सुन्दर, कलात्मक और श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यह क्षण श्रीराम कॉलेज के इतिहास में प्रथम बार हुआ जबकि छात्र -छात्राओं ने सफलतापूर्वक फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन एक ही समय में संपन्न किया। कार्यक्रम में जहाँ नए सत्र में प्रवेशित छात्र -छात्राओं का स्वागत किए गया वही अंतिम वर्ष के छात्र -छात्राओं की विदाई से कार्यक्रम में अलग ही रंग देखने को मिला।
संस्थान के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार ने ऑनलाईन माध्यम से प्रथम वर्ष के छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि छात्रों को निरंतर परिश्रम के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए उन्होंने कहा AI के युग में हमें इस टेक्नोलॉजी में महारत हासिल कर इसे अपने हित में प्रयोग करना होगा। उन्होंने अंतिम वर्ष के छात्र -छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
संस्थान के प्राचार्य (डॉ0) एस0एस0 कुशवाहा ने संयमित जीवन को श्रेष्ठ शिक्षा मानते हुए छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं को अपने उत्तम चरित्र का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव पर मिस्टर फ्रेशर युवराज राणा मिस फ्रेशर शिप्रा उपाध्याय तथा मिस्टर फेयरवेल अभय राज तथा मिस फेयरवेल अलबीरा अंसारी का चयन उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के समस्त विभागो के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक उपस्थित रहें।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



