IMG-20260525-WA0041

वसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर के तत्वधान में 50वां नेत्रदान संपन्न।

ब्रह्मलीन श्रीमती रूपा बजाज जी (पत्नी स्व. श्री ओम प्रकाश बजाज जी) के गोलोक गमन के पश्चात उनके सुपुत्रों श्री संजीव बजाज जी (संजय गारमेंट्स, पालिका बाजार) एवम श्री राजीव बजाज जी ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर समाज में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया अब माता जी की आँखों से दो लोग दुनिया देखेंगे, जिससे उनके प्रिय जन उनकी स्मृति को अमरत्व प्रदान करेंगे ।
विजय नगर, स्टेडियम निवासी माता जी स्वयं सामाज सेवा व धार्मिक कार्यों में संलग्न रहीं। यह सराहनीय कार्य भी उनके जीवन प्रवृत्ति के अनुरूप है।
श्री मति रूपा बजाज जी के ब्रह्मलीन होने के समाचार पर दिनांक 25 मई को वसुधैव कुटुम्बकम काशीपुर के दायित्वधारियों की देखरेख में मुरादाबाद से आई टीम ने कागजी औपचारिकता पूरी कर दान की गई आंखे (कॉर्निया) प्राप्त की।
इस नेत्रदान में समाजसेवी श्री राजकुमार सेठी जी एवम श्री लक्की चावला जी का विशेष सहयोग रहा।

संस्था के संस्थापक सदस्य एवम नेत्रदान प्रकल्प संयोजक सचिन अग्रवाल जी ने बताया कि नेत्रदान से किसी प्रकार का अंग भंग नही होता। उन्होंने बताया कि नेत्रदान के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं होती है। 1 साल के बच्चे से लेकर 90 वर्ष के बुजुर्ग तक का नेत्रदान हो सकता है। मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), दमा (अस्थमा) या मोतियाबिंद (Cataract) का इलाज करवा चुके लोगों का भी नेत्रदान हो सकता है। समाजसेवी राजकुमार सेठी जी ने बताया कि मृत्यपरांत परिवारजन दोनों आखों पर रुई के गीले फाये रखकर सिर थोड़ा ऊंचा कर दे एवम पंखा बंद कर दें या चेहरे पर चादर ढककर आंखों को सीधी हवा से बचायें। आवश्यकतानुसार एसी चला सकते हैं। संस्था के कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल जी ने बताया कि नेत्रदान करवाने को नेत्रदान सहायता (24×7)
98370 80678 या 88990 45015 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है ।

संस्था के संरक्षक योगेश जिंदल जी, अध्यक्ष विकास जैन जी, सचिव प्रियांशु बंसल जी, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल जी, संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल जी, आशीष गुप्ता जी, अनुज सिंघल जी, अंकुर मित्तल जी, आशीष पैगिया जी, सीए सचिन अग्रवाल जी, वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर के तत्वाधान में सम्पन्न हुए इस महान कार्य के प्रति नेत्रदानी बजाज परिवार का आभार व्यक्त किया और परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना की । साथ ही क्षेत्र वासियों से मरणोपरांत नेत्रदान कराने में वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर को सहयोग का आग्रह किया 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!