Screenshot_20260530_160110_WhatsApp

काशीपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर काशीपुर मीडिया सेंटर द्वारा एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मीडिया सेंटर से जुड़े पत्रकारों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ मीडिया कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान चुनौतियों तथा पत्रकारों की सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। गोष्ठी में उपस्थित पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश में जनजागरण, सामाजिक चेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वक्ताओं ने कहा कि बदलते डिजिटल युग में पत्रकारिता के स्वरूप में भले ही परिवर्तन आया हो, लेकिन पत्रकारिता के मूल सिद्धांत सत्य, निष्पक्षता और जनहित आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी ने सभी पत्रकार साथियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है। इसलिए पत्रकार का जागरूक, संवेदनशील और जिम्मेदार होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का संकलन और प्रकाशन भर नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि सच्ची पत्रकारिता वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करे। पत्रकारों को जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाना चाहिए तथा निष्पक्ष, निडर और ईमानदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार को किसी भी दबाव, प्रलोभन अथवा भय से मुक्त होकर सत्य के पक्ष में खड़ा रहना चाहिए दिलप्रीत सिंह सेठी ने कहा कि वर्तमान समय में फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं की चुनौती लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि वे तथ्यों की पुष्टि कर ही समाचार प्रकाशित करें तथा समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने पत्रकारों से पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। गोष्ठी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और उपस्थित पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने विचार साझा किए। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सोनू जैन, विपिन ठाकुर, स्वतंत्र नवीन, एफ यू खान, रफी खान, मोहम्मद समीर, गजेंद्र यादव, सुरेश शर्मा, मुकुल मानव, करन सिंह, जुगनू खान, रिजवान अहसन, भागीरथ सिंह, नाजिम मंसूरी, अली अकबर, मोहम्मद नफीस, मोहम्मद शमी, आकाश गुप्ता, मुकीम अहमद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!