





काशीपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया लॉ कॉलेज, काशीपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर एवं तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण, काशीपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक विधिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज (सी.डी.) ममता पंत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल जज (जू.डी.) सृष्टि बानियाल, सचिव, तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण, काशीपुर, उप-चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियांक चौहान, एल.डी. भट्ट उप जिला चिकित्सालय, काशीपुर, एसएसआई पुष्कर जोशी, कोतवाली आईटीआई, काशीपुर, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग विकास समिति की सचिव राशिदा अंसारी, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, प्राचार्या, चंद्रावती तिवारी कन्या पी.जी. कॉलेज, काशीपुर, तथा डॉ. सुधीर दुबे, रजिस्ट्रार, सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया लॉ कॉलेज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त फैकल्टी सदस्य, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर आकांक्षा बाटला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया एवं माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
अतिथियों के स्वागत क्रम में डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सिविल जज (सी.डी.) ममता पंत का, डॉ. सुधीर दुबे ने सिविल जज (जू.डी.) सृष्टि बानियाल का, असिस्टेंट प्रोफेसर आशुतोष कुमार ने एसएसआई पुष्कर जोशी का, असिस्टेंट प्रोफेसर अभय कुमार ने डॉ. प्रियांक चौहान का तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीप्ति भटनागर ने राशिदा अंसारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
अपने संबोधन में डॉ. प्रियांक चौहान ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। वहीं एसएसआई पुष्कर जोशी ने नशे से संबंधित अपराधों, कानूनी प्रावधानों एवं दंडात्मक व्यवस्थाओं के बारे में छात्रों को जागरूक किया।
राशिदा अंसारी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने हेतु उनकी संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी तथा बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
सिविल जज (जू.डी.) सृष्टि बानियाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है। जब तक व्यक्ति स्वयं जागरूक नहीं होगा, तब तक समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव नहीं है।
मुख्य अतिथि ममता पंत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर ने अपने उद्बोधन में युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया। उन्होंने छात्रों को विधिक सेवा प्राधिकरण के स्वयंसेवी कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि इच्छुक छात्र वालंटियर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें निर्धारित प्रतिफल भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें माननीय न्यायिक अधिकारियों के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण काशीपुर के पीएलवी हेमा कुमारी, कुसुम लता, रणधीर सिंह सैनी, गायत्री गुप्ता, ज्योति प्रभाकर और मनीषा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ विधिक साक्षरता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी प्रेरित किया।
डॉ सुधीर कुमार दुबे
रजिस्ट्रार
एस सी गुड़िया लॉ कॉलेज

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



