






काशीपुर। श्रीराम संस्थान के बीसीए पाठ्यक्रम के चार विद्यार्थियों शिवम, अंजलि, अनुज और सौरभ का देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में चयन होने पर संस्थान में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्थान परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि श्रीराम संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में चयन संस्थान के लिए गर्व की बात है।
निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में यह सफलता आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुसार तैयार करने के लिए निरंतर प्रयास करता है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
प्राचार्य एस.एस. कुशवाहा ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता पूरे संस्थान के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि संस्थान में नियमित रूप से प्लेसमेंट, व्यक्तित्व विकास और कौशल विकास से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।
बीसीए विभागाध्यक्ष श्री बलविन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट सैल के संचालक व सदस्यों ने इस प्लेसमेंट को सफल बनाने में अपना योगदान दिया और चयनित विद्यार्थियों को हमेशा संस्थान से जुडे रहने व जूनियर्स की मद्द करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षकों एवं स्टाफ ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



