काशीपुर। पूर्व मेयर प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संदीप सहगल ने एक कार्यक्रम के दौरान नगर निगम चुनाव में मिले जनसमर्थन के लिए काशीपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें जो प्यार, सम्मान और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह काशीपुर की जनता के सामने नतमस्तक हैं और जनसेवा के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे। संदीप सहगल ने कहा कि निगम चुनाव के दौरान जनता ने जिस विश्वास के साथ उनका समर्थन किया, वह उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उनके पास कोई प्रशासनिक या राजनीतिक शक्ति नहीं है, जिसके कारण वह जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य नहीं कर पा रहे हैं। इसके बावजूद वह एक मजबूत और जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता की आवाज को उठाने का लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि काशीपुर की जनता ने उन्हें भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है और यही स्नेह उन्हें जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं, युवाओं के रोजगार, व्यापारियों की समस्याओं तथा आम जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को वह लगातार उठाते रहेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संदीप सहगल ने वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखण्ड की जनता अब कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव का माहौल बन चुका है और कांग्रेस पार्टी वर्ष 2027 में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच कार्य कर रही है और प्रदेश की जनता भी कांग्रेस के पक्ष में अपना विश्वास जता रही है। संदीप सहगल ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी। टिकट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित संगठन है और पार्टी हाईकमान जो भी निर्णय लेगा, वह सभी कार्यकर्ताओं को स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में यदि कांग्रेस हाईकमान उन्हें टिकट देती है तो वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव लड़ेंगे। वहीं यदि किसी अन्य कार्यकर्ता को पार्टी उम्मीदवार बनाती है तो भी काशीपुर कांग्रेस पूरी ताकत के साथ उस प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएगी और जीत दिलाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य किसी एक व्यक्ति को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार काशीपुर की जनता कांग्रेस के पक्ष में ऐतिहासिक समर्थन देगी और कांग्रेस उम्मीदवारों को विजयी बनाकर नया इतिहास रचने का काम करेगी। अंत में संदीप सहगल ने कहा कि वह जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे और बिना किसी पद या शक्ति के भी जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



