Screenshot_20260627_092222_Gallery

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बलकार सिंह को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तराखंड द्वारा संगठनात्मक जिला नैनीताल का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। बलकार सिंह ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह विष्ट तथा भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए अत्यंत सम्मान और गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह नई जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन और किसान हितों के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को और अधिक बढ़ाने वाला दायित्व है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की नीतियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण एवं मेहनत के साथ कार्य करेंगे। बलकार सिंह ने कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने, संगठन का विस्तार करने तथा किसानों को संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने पुनः भाजपा के समस्त प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह नई जिम्मेदारी उन्हें संगठन के प्रति और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं मार्गदर्शन से संगठनात्मक जिला नैनीताल में किसान मोर्चा को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!