




काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा जी द्वारा आज नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति देते हुए लगभग ₹43 लाख की लागत से बनने वाले टाइल्स मार्गों का विधिवत शिलान्यास किया गया।
इन विकास कार्यों के अंतर्गत वार्ड संख्या 1, 2 एवं 3 में विभिन्न स्थानों पर टाइल्स मार्गों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा जी ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में काशीपुर विधानसभा में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं और प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा क्षेत्र का समग्र विकास निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह जी, सम्मानित पार्षद श्रीमती बीना नेगी जी, श्री संजय शर्मा जी सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी तथा आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



