





काशीपुर। विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) काशीपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समारोह में काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने सहभागिता कर चिकित्सा जगत से जुड़े सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए दिन-रात समर्पित रहने वाले चिकित्सक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से अनगिनत लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। स्वस्थ काशीपुर और स्वस्थ भारत के निर्माण में चिकित्सकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
महापौर ने सभी चिकित्सकों के त्याग, सेवा भावना और समर्पण को नमन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।
कार्यक्रम में डॉ. यशपाल रावत, डॉ. पी. के. दीक्षित, डॉ. तरुण सोलंकी, ब्रिगेडियर सुखवीर सिंह, कर्नल संजीत, डॉ. एस. पी. गुप्ता, डॉ. अमरजीत साहनी, डॉ. रवि सहोता सहित चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



