IMG-20260702-WA0038

जसपुर। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, रुड़की द्वारा घोषित डी.फार्मा परीक्षा परिणाम में श्री साईं फार्मेसी कॉलेज, साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जसपुर ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज करते हुए उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के डी.फार्मा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया। डी.फार्मा द्वितीय वर्ष में अरमान अहमद ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शाहबाज खान ने 79.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा मोहम्मद मोनिस अंसारी ने 79.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं डी.फार्मा प्रथम वर्ष में प्रियंका सरकार ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। फरहीन जहां ने 77.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा मोहम्मद नईम सिद्दीकी ने 76.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन राजकुमार सिंह एवं डायरेक्टर अवनीश कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस मौके पर एचओडी मोहम्मद सलमान, मोहम्मद फरमान, तरुण कुमार, रविंद्र पाल, सहगिल सल्तनत, प्रवीण चौहान, नदीम, फहीम, लोकेश सहित संस्थान के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!