





जसपुर। श्री साईं शिक्षण संस्थान, महुआडाबरा (जसपुर) के लिए हर्ष का विषय है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा घोषित बी.एड. प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-26) के परीक्षा परिणाम में संस्थान ने शत-प्रतिशत सफलता का गौरव हासिल किया है। संस्थान के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम में सचिन सिंह रावत ने 81.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। करमजीत कौर ने 79.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि लता ने 78.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक राजकुमार सिंह एवं डायरेक्टर अवनीश कुमार चौहान ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिक्षा जगत में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
कॉलेज की प्राचार्य देविका रानी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह शानदार परिणाम संभव हो सका है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगामी सेमेस्टर में भी इसी उत्साह और लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष कौशल कुमार ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक कुशल, संवेदनशील एवं जिम्मेदार शिक्षक के रूप में तैयार करना भी है। इस अवसर पर डॉ. शैलजा, संदीप कुमार, हंसिका, सना, नदीम, प्रवीण कुमार सहित समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800



